चक्कर और मूर्च्छालघु लेख

chhakarदोस्तों, चक्कर और मूर्च्छा वैसे तो घबरा देनेवाली आकस्मिक घटना होती है| इसके बारेमें कुछ महत्त्वपूर्ण बिंदू समझ लेना चाहिये| चक्कर आना याने घूमनेंकी संवेदना होकर निचे गिर जाना| इसीको घूमरा भी कहते है| अंधेरा छाना अर्थात अचानकसे आँखोंके सामने अंधेरा छानेसे कुछ नजर ना आना और गिर जानाये दोनो वैद्यकीय घटना अलग अलग कारणोंसे घटती है| चक्कर आना मुख्यत: कान और मस्तिष्कसे संबंधित है| अंधेरा छाना, रक्तदाब कम होनेसे संबंधित है| अंधेरा छाने से व्यक्तीके निचे गिरनेपर रक्तप्रवाह लेटी हुई स्थिती में मस्तिष्क तक पहुँचकर व्यक्ती होशमें आता है|

अंधेरा छाने के कारण
  • अंधेरा छाने का प्रमुख कारण अचानक रक्तदाब कम होकर मस्तिष्कमें रक्त कम पहुँचना| ऐसा अनेक बिमारियों में होता है|
  • जैसे की, अतिवेदना या मानसिक आघातके कारण तंत्रिका तंत्रका एक हिस्सा उद्दिपित होकर रक्तदाब कम होता है| कुछ पलोमेंही यह आघात कम होकर आदमी ठीक हो जाता है|
  • हृदयरोग के दौरेसे अचानक रक्तदाब कम हो सकता है|
  • गर्दन की रीढकी बिमारी होनेपर मस्तिष्कमें रक्तपूर्ती कम होती है|
  • कुछ व्यक्तीयोंको कम रक्तदाब की प्रवृत्ती होती है|
  • अचानक अधिक रक्तस्त्राव होने से रक्तदाब कम हो जाता है|
  • अधिक दस्त, उलटियॉं होनेसे शरीरमें पानी की मात्रा कम होकर रक्तदाब कम होता है|
  • उष्माघातसे भी रक्तदाब कम होता है|
  • अतिरक्तदाबसे धमनीयॉं आकुंचित होकर आगेका रक्तप्रवाह कम होता है| इससेभी अंधेरा छाता है
  • रक्त शर्करा कम होनेसे भी आँखोंके सामने अंधेरा छा जाता है| मधुमेह की गोलियॉं या इन्शुलीन लेनेके बाद आहार न लेनेसे रक्तशर्करा कम होती है|
  • रक्तद्रव्य याने हिमोग्लोबिन का प्रमाण कम होनेसे मस्तिष्कको प्राणवायू कम पडता है| इससे मूर्च्छा आ सकती है|
चक्कर आने के कारण

कुछ व्यक्तियोंको बस या नाव में चक्कर आती है| इस समय अंतर्कर्णसे मस्तिष्क तक सदोष संदेश जाते है| इसे टालने हेतु दवा उपलब्ध है|

  • अंतर्कर्णकी कुछ बिमारी होनेसे चक्कर आते है|
  • ग्लाकोमा नामक आँखोंकी बिमारीमें चक्कर आते है|
  • कुछ दवाइयोंके दुष्परिणामसे चक्कर आते है|
  • मस्तिष्कमें गांठ होने या मस्तिष्कको धक्का पहुँचनेसे चक्कर आनेकी तकलीफ होती है|
  • सागरस्तरसे अधिक उँचाईवाले स्थानोपर प्राणवायु और हवा का दबाव कम होता है| आदत ना होनेपर ऐसे ठिकानोंपर तकलीफ हो सकती है|
सूचना

बिमारी महत्त्वपूर्ण हो तब समय पर डॉक्टरसे मिलना आवश्यक है| अगर सामान्य बिमारी हो तब प्रतिबंधक दवाईयॉं साथ रखे|

 

डॉ. शाम अष्टेकर २१, चेरी हिल सोसायटी, पाईपलाईन रोड, आनंदवल्ली, गंगापूर रोड, नाशिक ४२२ ०१३. महाराष्ट्र, भारत

message-icon shyamashtekar@yahoo.com     ashtekar.shyam@gmail.com     bharatswasthya@gmail.com

© 2009 Bharat Swasthya | All Rights Reserved.