child-health-icon बच्चों का पोषण और कुपोषण
क्वाशिओरकोर और सूखारोग

क्वाशिओरकोर और सूखारोग बचपन में होने वाले कुपोषण के दो बेहद गंभीर रूप हैं। आजकल ये कम पाये जाते है। सूखारोग में बच्चों में खास तरह से झुर्रियॉं पड़ने लगती हैं और वो बूढ़ा जैसा दिखने लगता है। क्वाशिओरकोर में बच्चे में सूजन आ जाती है और यह ज़्यादा खतरनाक होता है क्योंकि

  • इसमें भूख मर जाती है और खाने में मुश्किल होने लगती है। प्रतिरक्षा तंत्र कमज़ोर हो जाता है।
  • खून में शक्कर की कमी जानलेवा हो सकती है। ऐसा खासकर सर्दियों में होता है।
  • शरीर का तापमान कम हो जाता है जिससे खासकर सर्दियों में जानलेवा हो सकती है। विटामिन ए की कमी से आँखोंकी रोशनी कम हो जाती है।
  • क्वाशिओरकोर और सूखारोग कुपोषण के दो एकदम विभिन्न उदाहरण हैं। परन्तु कुछ बच्चों को दोनों रोग साथ साथ हो जाते हैं।

सही पोषण देने और चल रही बीमारी को ठीक कर देना दोनों ही उपचार के दो महत्वपूर्ण उद्देश्य हैं।

क्र. क्वाशिओरकोर (ब्लोटिड बच्चा) सूखारोग (वेस्टिड  बच्चा)
०१ भोजन
के बीच अंतराल होने से शरीर के प्रोटीन इस्तेमाल हो जाते हैं। इससे शरीर
में पानी इकट्ठा होने से सूजन आ जाती है। बालों का रंग हल्का पड़ जाता है
और वो आसानी से टूटने लगते हैं।
भोजन
के बीच अंतराल होने से शरीर के अंदर की वसा का इस्तेमाल हो जाता है जिससे
शरीर दुबला पतला होने लगता है और त्वचा लटक जाती है (जिससे झुर्रियॉं पड़
जाती हैं)। हाथ पैरों भी बेकार होने लगते हैं।
०२ आँखें पीली पड़ने लगती हैं और भारी हो जाती हैं। बच्चा निष्क्रिय हो जाता है। और खेलने कूदने से टाल देता है।

आँखों की चमक बरकरार रहती है और बच्चा ध्यान भी लगाता है।

०३ बच्चा चिड़चिड़ा हो जाता है और बहुत रोता है। उसे भूख नहीं लगती। इसलिए उसे खाना खिलाना मुश्किल होता है।

भूख लगती रहती है, इसलिए ठीक होना ज़्यादा आसान होता है।

०४ त्वचा
का रंग उड़ जाता है और उस पर जगह जगह संक्रमण हो जाता है। इसके कमज़ोर पड़
जाने के कारण इसमें से कभी कभी कतरे भी निकलने लगते हैं।
त्वचा में झुर्रियॉं पड़ जाती हैं पर इसके अलावा त्वचा सामान्य ही रहती है।
०५ पैरों के ऊपरी भाग दुबलेपतले लगते हैं और निचले भाग में सूजन होती हैं। हाथ पैर दुबलेपतले लगते हैं, पर सूजन या एडीमा नहीं होता।

ऐसे कुपोषण में पोषण उपचार
angnbadi food
अंगनबाडी में खाना बनाकर
ताजा परोसना अच्छा रहेगा

एक सही नियम है हर दो घंटों के बाद थोड़ी थोड़ी मात्रा में कुछ खिलाना। दाल – चावल, अंडा, दूध, फलों का गूदा, अनाज से बना दलिया, दालें और मूँगफली आदि उपयोगी आहार हैं। यह याद रखें कि कुपोषित बच्चे का पाचन तंत्र वैसे ही कमज़ोर होता है।

विटामिन ए, बी, सी, डी युक्त चीज़ें आहार में ज़रूर होनी चाहिए। अन्यथा दवा के रूप में विटामिन अलग से दें। पोषण बेहतर हो तब बच्चा कुपोषण और अन्य बीमारियों दोनों से जल्दी मुक्त हो जाता है। क्वाशिओरकोर में ठीक होने की शुरुआत में एडीमा कम होने के कारण वजन घटता है पर बाद में वजन फिर बढ़ने लगता है। आमतौर पर वजन बढ़ना पोषण में सुधार का चिन्ह होता है।

पोषण में सुधार से ही कुपोषण ठीक हो सकता है। ऐसा आहार देने की ज़रूरत होती है जिसमें उर्जा और प्रोटीन काफी हो और जो आसानी से पच सकता है। ऐसा एक आहार है- ८० ग्राम (८ चम्मच) बिना मलाई के दूध का चूर्ण, ६० ग्राम (७ चम्मच) खाने का तेल, ५० ग्राम (५ चम्मच) चीनी लें। इन तीनों को मिला लें। इस मिश्रण से बच्चे को खिलाने के लिए आहार बन सकता है। यह मिश्रण एक महीने तक चल सकता है। बच्चे को खिलाने के लिए आधा लिटर उबला और पका हुआ पानी लें। इसमें ७ चम्मच मिश्रण डालें। यह आहार बहुत ही पोषक होता है और आसानी से पच जाता है। इसे बच्चे को देने के लिए बोतल का इस्तेमाल न करें। कटोरी चम्मच में लेकर थोड़ी थोड़ी मात्रा में इसे खिलाएं। बच्चे के वजन के प्रति किलो के लिए १५० मिलीलीटर घोल पूरे दिन के लए काफी रहता है। पर क्वाशिओरकोर के शिकार बच्चों में शुरुआत १०० मिलीलीटर से कम मात्रा से करें। जब तक एडीमा ठीक न हो जाए तब तक मात्रा इतनी ही बनाए रखें। इस लिए एक ७ किलो के बच्चे को पूरे दिन में करीब १ लिटर आहार थोड़ी थोड़ी मात्रा में देना काफी रहता है। सारा आहार एक बार में न बनाएं, क्योंकि द्रवीय अवस्था में यह आहार जल्दी खराब हो जाता है। एक बार में एक या दो बार का आहार तैयार करें।

एच. सी.सी.एम.

यह एक स्वादिष्ट पदार्थ है, जिससे बच्चे को अधिक मात्रा में ऊर्जा और प्रोटीन मिले, और यह आसानी से पचता भी है। तैयारी १०० मि.ली गाय या भैंस की दूध-
१० ग्राम (२ चम्मच) आटा (गेहूँ का या चावल का)
१० ग्राम (२ चम्मच) शक्कर
५ ग्राम (१ चम्मच) तेल

बनाने का तरीका – आटा और शक्कर को दूध में मिलाकर उबाल ले। उबालते समय घोल को चम्मच से चलाते रहे, आटा पकने के बाद आग से उतार कर उसमें १ चम्मच तेल मिलाएँ। इस से ३.५० ग्रा. प्रोटीन और १९० कैलोरी ऊर्जा मिलेगी। (१०० मिली. दूध से लगभग ६७ कैलोरी प्राप्त होता है)

कैसे दे? १०० मि.ली घोल प्रति किलो प्रति दिन की हिसाब से दिन भर में ५-६ बार बॉंट कर दे। ४-५ दिनों में बच्चे की भूख बढेगी और वह खुद खाना चाहेगा। अब उसे प्रति दिन प्रति किलो ३ ग्राम प्रोटीन और २०० कैलोरी ऊर्जा के हिसाब से खिलाएँ।

बच्चे को अस्पताल ले जाएं अगर –
  • अगर बच्चा मुँह से खाना न ले पा रहा हो (बच्चे के पेट में नली डाल कर भोजन देने की ज़रूरत हो सकती है।
  • अगर बच्चे का तापमान सामान्य से कम हो।
  • अगर बच्चा उंनींदा सा (सुस्ती, बहुत नींद आना) होने लगे।
  • अगर शरीर में सूजन हो रहा हो।
  • अगर बच्चे को बुखार, दस्त, निमोनिया या अन्य कोई संक्रमण हो।

 

डॉ. शाम अष्टेकर २१, चेरी हिल सोसायटी, पाईपलाईन रोड, आनंदवल्ली, गंगापूर रोड, नाशिक ४२२ ०१३. महाराष्ट्र, भारत

message-icon shyamashtekar@yahoo.com     ashtekar.shyam@gmail.com     bharatswasthya@gmail.com

© 2009 Bharat Swasthya | All Rights Reserved.