pregnancy childbirth जन्म के खतरे प्रसव-विज्ञान
संक्षेप में ज़रूरी बातें
गर्भावस्था में खतरे के कारण
  • risky-pregnancyरक्त स्त्राव|
  • vomitingबार बार उल्टी होना|
  • pregnancy-during-anemiaगंभीर एनीमिया|
  • headacheपैरों में सूजन, बार बार सिर में दर्द होना, आँखों के आगे अंधेरा छा जाना|
  • reverse-babyअनुप्रस्थ या उल्टा बच्चा|
  • short-heightमॉं की लंबाई १४५ सेंटीमीटर से कम होना|
  • stomach-growthउम्र ३० के बाद पहली बार गर्भवती होना|
  • १६ साल से कम उम्र में मॉं बनना|
  • पिछले प्रसव या प्रसवो का असामान्य होना|
  • जन्म से पहले गबीनी के द्रव का अचानक कम हो जाना|
  • दिन बीतते जाने के साथ साथ पेशाब की मात्रा का कम होता जाना|
  • पेड़ू में गंभीर और तेज़ दर्द|
  • दिल की बीमारी, अवटु की बीमारी या फिर डायबटीज़ होना|
  • पहली बार मॉं बन रही महिलाओं में आखरी दो हफ्तों में सिर का नीचे न आना|

प्रसव के समय खतरे
  • अनुप्रस्थ या उल्टा बच्चा|
  • जुड़वां या सामान्य से अधिक बड़ा पेट|
  • पहली बार गर्भवति महिलाओं में आखरी दो हफ्तों
  • में सिर का नीचे न आना|

  • प्रसव दर्द का न होना या बहुत कमज़ोर होना|
  • पानी की थैली फट जाने के कारण द्रव का निकल जाना, जब साथ में बच्चा नीचे न आया हो|
  • नाड़, हाथ, पैर, चेहरे या पैरों का सिर से पहले बाहर आना|
  • खून बहना|
  • गर्भाशय में से निकल रहे द्रव का काला या हरा होना|
  • बहुत देर तक प्रसव दर्द होते रहना और बच्चे का नीचे न आना|
  • बेहोशी या दौरे|
  • गर्भस्थ शिशु के दिल की धड़कन की दर १२० प्रति मिनट से कम या १६० प्रति मिनट से ज़्यादा होना| हर बार प्रसव दर्द के साथ इसका ४० बार से ज़्यादा कम हो जाना|
  • प्रसव के दूसरे चरण में देरी होना (पहली बार मॉं बन रही महिलाओं में दो घंटों से ज़्यादा और पहले मॉं बन चुकी महिलाओं में १ घंटे से ज़्यादा)|

बच्चे के जन्म के बाद खतरे
  • अचानक खूब सारा खून बहने लगना या फिर लगातार खून बहना|
  • बच्चे के जन्म के २० मिनट बाद तक भी नाभिनाल का बाहर न आना|
  • गर्भाशय का अपनी जगह से खिसक जाना|
  • योनि द्वार का बहुत अधिक फट जाना|
  • दौरे या बेहोशी|
  • मॉं की बोली या व्यवहार में बदलाव|
  • तेज़ बुखार|
  • पेट में तेज़ दर्द|
  • स्तनों में फोड़े|

जब आप स्वास्थ्य उपकेंद्र में कोई प्रसव करवाने जा रहे हों तो यह तय कर लें कि वह स्थान कितना सुरक्षित है| इस निम्नलिखित तालिका का उपयोग प्रशिक्षण के साथ ही करना चाहिये| बिना प्रसव प्रशिक्षण से यह विषय समझना मुश्किल होगा|

 

डॉ. शाम अष्टेकर २१, चेरी हिल सोसायटी, पाईपलाईन रोड, आनंदवल्ली, गंगापूर रोड, नाशिक ४२२ ०१३. महाराष्ट्र, भारत

message-icon shyamashtekar@yahoo.com     ashtekar.shyam@gmail.com     bharatswasthya@gmail.com

© 2009 Bharat Swasthya | All Rights Reserved.