respirationश्वसन तंत्र की गंभीर बीमारियाँ श्वसन तंत्र और उसकी सामान्य बीमारियाँ
तपेदिक (टीबी)
कारण
cold
नगर निगम की झाडू सफाई

health-problems-village तपेदिक भारत और अन्य कई विकासशील देशों की आम बीमारी व जनस्वास्थ्य समस्या है। तपेदिक रोग बैक्टीरिया (माईकोबैक्टीरियम) के संक्रमण से होता है, पर गरीबी, कुपोषण व क्षीण प्रतिरक्षा तंत्र जिससे शरीर की बीमारियों से लड़ने की ताकत कम हो जाती है उदाहरण के लिये एच आई व्ही और अस्वच्छ और संकरे अंधेरे कमरे में रहवास इस बिमारी के मख्य कारक है।

भारत में लगभग सभी को बचपन में ही तपेदिक का संक्रमण हो जाता है लेकिन सबको बीमारी नही होती| कुल मिलाकर एक हजार आबादी में ३०५ तक तपेदिक के रोगी पाये जाते है| इसमे से आधे बिना उपचार के या निदान के रह जाते है| इलाज होनेवालों में लगभग आधे निजी डॉक्टरों पे पास इलाज लेते है और आधे सरकारी अस्पतालों में| इसलिये तपेदिक की समस्या कुछ मुश्किल सी हो रही है| सस स्थिती में ये भी कहॉ जाता है की मवेशियों में तपेदिक काफी प्रचलित है और मानवी टीबी का ये भी एक महत्त्वपूर्ण कारण है|

दुनिया में औद्योगिक क्रान्ति से पहले तपेदिक दुनिया के काफी बड़े हिस्से में एक आम बीमारी है। खासकर मज़दूर वर्ग में रहन-सहन के खराब हालात के कारण यह बीमारी बहुत होती है। तपेदिक की दवाई खोजे जाने और इसके बड़े स्तर पर इस्तेमाल से पहले ही इंग्लैंड में तपेदिक की बीमारी पर काफी अंकुश लग गया था। इसका कारण था लोगों के रहन सहन के हालातों में सुधार होना। इससे यह साबित हो जाता है कि तपेदिक की बीमारी एक स्वास्थ्य समस्या से ज़्यादा आर्थिक सामाजिक समस्या है। इलाज में जर्बदस्त सुधार के बावजूद भी भारत में आज भी तपेदिक एक बड़ी नागरिक स्वास्थ्य समस्या है। हर एक हज़ार लोगों में से 20 से 30 लोग तपेदिक से प्रभावित हैं।

कारण और फैलाव

cold तपेदिक ज़्यादातर हवा के माध्यम से फेफडे के टी बी रोगी व्यक्ति से दूसरे व्यक्ति को फैलता है। कभी-कभी किसी बीमार मवेशियों के कच्चे दूध पीने से भी व्यक्ति को आँतों का तपेदिक हो जाता है। तपेदिक का रोगी जब एक बार खॉंसता है तो वो एक साथ लाखों तपेदिक के बैक्टीरिया हवा में छोड़ता है। वहॉं से ये बैक्टीरिया सीधे दूसरे व्यक्ति के श्वसन क्रिया के रास्ते से फेफड़ों में घुस सकते हैं। यह बूँदें धूल में भी समा सकती हैं और इस तरह बैक्टीरिया कई दिनों तक इसमें ज़िन्दा रह सकते हैं। यह धूल भी किसी भी व्यक्ति के फेफड़ों में घुस सकती है और इससे भी छूत फैल सकती है। बिना साचे समझे थूकते रहने से भी तपेदिक फैलनू का खतरा बढ़ता है। इसलिए तपेदिक के रोगी को बोलते, खॉंसते और छींकते समय मुँह पर कपड़ा रखना चाहिए।

cold
तपेदिक के बॅक्टीरिया

ज़्यादातर लोगों को किसी पास के रिश्तेदार या परिवार के सदस्य से ये छूत लगती है। बच्चों को भी यह छूत परिवार के सदस्य या पड़ोस से ही लगती है। ज़्यादातर बच्चों को यह संक्रमण दो साल के भीतर ही लग जाती है। तपेदिक एक चिरकारी शोथकारी बीमारी है। बीमारी किसी व्यक्ति पर किस तरह असर करती है यह व्यक्ति की प्रतिरोधक क्षमता पर निर्भर करता है। तपेदिक से आमतौर पर फेफड़ों पर असर होता है। परन्तु इससे कोई भी अंग प्रभावित हो सकता है। जैसे लसिका ग्रंथियॉं, त्वचा, दिल, दिमाग, आँतें, हडि्डयॉं, गर्भाशय आदि। इस अध्याय में हम मुख्यत: फेफड़ों के तपेदिक की बात करेंगे। बच्चों और बड़ों में तपेदिक की बीमारी की प्रवृति अलग अलग होती है। बच्चों में हुए तपेदिक पर अक्सर ध्यान ही नहीं जाता। हम दोनों ही तरह के तपेदिक की बात करेंगे।

रोग विकृति विज्ञान

गम्भीर श्वासनली शोथ, जिसमें हल्का बुखार हो या न हो, भाप लेने से ही फायदा हो जाता है। इससे बलगम ढ़ीला होकर निकल जाता है। परन्तु अगर बुखार भी हो (जिसका अर्थ है कि संक्रमण है) तो कोट्रीमोक्साज़ोल या डोक्सीसाइक्लीन या ऐमोक्सीसिलीन देना ज़रूरी है। वायरस संक्रमण में इन दवाओं से असर नहीं होगा। परन्तु वायरस संक्रमण आमतौर पर अपने आप एक दो हफ्तों में ठीक हो जाता है।

inflammation पहली बार संक्रमण
अगर किसी बच्चेको (या व्यक्तिको) का पहली बार तपेदिक के बैक्टीरिया से सम्पर्क हुआ है तो शरीर की प्रतिक्रिया को प्राथमिक प्रतिक्रिया कहते हैं। जहॉं से बैक्टीरिया घुसे हों या वहॉं पर एकदम थोड़ा सा शोथ और निकटतम लसिका ग्रंथियों में जल्दी से सूजन होती है। फेफड़ों में प्राथमिक तपेदिक में कुछ ही हफ्तों में रोग अपने आप ठीक हो जाता है। इससे बच्चे में तपेदिक के लिए प्रतिरक्षा विकसित हो जाती है।

  • अगर बच्चे पोषित है तो प्राथमिक तपेदिक अधिक नहीं होता। छाती में या तो हल्की गिल्टियॉं होती हैं या फिर बिल्कुल नहीं होती। यह कुछ ही हफ्तों में ठीक भी हो जाता है।
  • प्राथमिक प्रतिक्रिया का एक उदाहरण है टीकाकरण–अगर आपने बीसीजी के टीकाकरण पर ध्यान दिया होगा। आमतौर पर तो बच्चों में टीके वाली जगह छोटासा घाव बनकर 2-3 हप्तोंमे ठीक हो जाता है, ठीक इसी प्रकार फेफडोमे भी होता है। लेकिन कुछ बच्चों में टीके वाली तरफ बगलों की लेसिका ग्रंथियों में सूजन देखी होगी। यह बनावटी तरीके से उत्पन्न प्राथमिक जटिलता है। इसमें बीसीजी के टीके की जगह पर त्वचा में धाव और बगलमें गिल्टियॉं हो जाती हैं। आमतौर पर कोई भी इलाज ज़रूरी नहीं होता क्योंकि यह सब कुछ ही महीनों में ठीक हो जाता है।
  • प्राथमिक प्रतिक्रिया के कारण अक्सर बच्चे को कोई ऐसी तकलीफ नहीं होती जो पता चल पाए। असल में जब छाती पर गिल्टियॉं हुई होती हैं तो फेफड़ों में घाव हुए होते हैं। कभी कभी यह गले के अन्दर भी होता है जिससे गले के बाहर गिल्टियॉं सूजन हो जाती हैं।

दूसरी बार संक्रमण से होनेवाला तपेदिक
अगर किसी व्यक्ति का दूसरी बार तपेदिक के बैक्टीरिया से सम्पर्क हुआ है तो फेफडोमे शोथ होकर पीप बनता है। यह तपेदिक बीमारी फेफडोंमे सीमीत रहता है। यही इसका आम उदाहरण है। बीसीजी से प्रतिरक्षण असल में बनावटी रूप से उत्पन्न प्राथमिक जटिलता है (इसमें त्वचा पर असर होता है)! इससे बच्चों को ऊपर बताए गए खतरों से बचाया जा सकता है।

तपेदिक के बारे में जानकारी

आगे

 

डॉ. शाम अष्टेकर २१, चेरी हिल सोसायटी, पाईपलाईन रोड, आनंदवल्ली, गंगापूर रोड, नाशिक ४२२ ०१३. महाराष्ट्र, भारत

message-icon shyamashtekar@yahoo.com     ashtekar.shyam@gmail.com     bharatswasthya@gmail.com

© 2009 Bharat Swasthya | All Rights Reserved.