कॅन्सर जल्दी पहचाने लघु लेख
कॅन्सर- कुछ जानकारी

fitness दोस्तों अब हम कॅन्सर याने अर्बूद जल्दी पहचाननेके लिये कुछ जानकारी लेंगे| यह जानकारी अपने मित्रपरिवारमें भी फैलायें| जल्दी रोगनिदान होने से इलाज जादा अच्छे हो सकते है|

  • कॅन्सर आमतौरपर वयस्कोंमें होता है| लेकिन कुछ कॅन्सर कम उम्रमें भी जैसे की खून का कॅन्सर हो सकते है|
  • बिना किसी कारण के अरुची और वजन घटना कॅन्सर सूचक हो सकता है|
  • निस्तेजता, अरक्तता और कमजोरी यह भी कॅन्सरके लक्षण हो सकते है|
  • बदन मे कहींभी सख्त गिल्टी कॅन्सर सूचक हो सकती है|
  • खॉंसी थूँकमें खून का होना टी.बी. या कॅन्सर का संकेत हो सकता है|
  • जॉंघ, बगल या गर्दन में वेदना रहित सख्त गिल्टीयॉं हो तब ये कॅन्सरजनित हो सकता है|
  • भारत में मुँह, स्तन, गर्भाश्य ग्रीवा, जठर-अमाशय और फेफडोंके कॅन्सर जादा पाये जाते है| ये सारे कॅन्सर हम जल्दी पहचान सकते है| लेकिन यकृत या प्रॉस्टेटजनित कॅन्सर भीतर होनेसे समझनेमें देरी लगती है|
मुख और गलेके कॅन्सर के लक्षण
  • तमाखू और गुटखा खानेवालोंको मुख का कॅन्सर हमेशा संभव है| ऐसी व्यक्तीको सावधानी बरतना चाहिये|
  • मुँह में गाल, जबडा या मसुडोंसे जुडा हुआ चिरकालिक छाला, गिल्टी या चकता संभवत: कॅन्सरसूचक मानना चाहिये|
  • गाल और जीभ के कॅन्सर के कारण बोलने में कठिनाई और बदलाव होते है|
  • कॅन्सर के चकते ङ्गिके या लाल होते है| कभी कभी इसमें दर्द भी होता है|
  • खाना निगलते समय गलेमें दिनोदिन अटकाव महसूस होना कॅन्सर सूचक मानना चाहिये|
स्वरयंत्रसे संबंधित कॅन्सर के कारण

आवाज खराशित होता है| लेकिन यह लक्षण दो हफ्तेसे जादा हो तभी सोचे|

वक्ष के कॅन्सरसे जुडे लक्षण
  • अपने स्तनमें हाथ को कोई गांठ या गिल्टी लगती है? इसलिये प्रतिमास एक बार आपके हाथ से दोनो वक्ष-स्तन ठीक से टटेले| लेकिन ऐसी हर कोई गांठ – गिल्टी कॅन्सर नहीं होती| इसलिये डरे नहीं, लेकिन डॉक्टरसे अवश्य मिले|
  • इसी तरह दोनो बगलमें गिल्टी के लिये नियमित रूप से जांच करे|
  • चालीस वर्ष उम्र के बाद मॅमोग्राफी टेस्ट कराना उपयोगी है|
पाचनसंस्थावाले कॅन्सर के लक्षण
  • अन्ननलिकामें खाना अटकना कॅन्सर सूचक समझे|
  • मलविसर्जन की आदते बदलना, मलावरोध या टट्टीमें खून गिरना संदेह जनक है|
  • पीलीया के साथ सफेद टट्टी होती है तो जिगर का कॅन्सर या पित्तमार्ग में कोई अटकाव संभव है|
  • उदर में सख्त गोला या गांठ हाथ लगे तब कॅन्सर के लिये अवश्य टेस्ट करें|
प्रजनन और मूत्रसंस्थासे जुडे कॅन्सर के लक्षण
  • वयस्क पुरुषोंमें शिश्न मुंड पर गांठ या चिरकाली छाला हो तब सावधानी बरतनी चाहिये|
  • पेशाब के समय अंदरुनी अटकाव अनुभव हो तब कॅन्सर की आशंका रखनी चाहिये|
  • अंडकोश की सख्त सूजन भी कर्करोगजनक हो सकती है|
  • महिलाओंमें माहवारी के अलावा रक्तस्त्राव गर्भाशय कॅन्सरसे जुडा हो सकता है|
  • गर्भाशय ग्रीवा को उंगली लगानेपर कोई गांठ या खरदुरापन लगनेपर उचित टेस्ट कर लेना चाहिये|
  • महिलाओंमें गर्भाशय ग्रीवा कॅन्सर के शीघ्र निदान के लिये नियमित रूपसे पॅप टेस्ट करना उचित होगा|
  • महिलाओंको उदरमें गांठ या अन्य गोला हाथ लगता हो तो डिंबग्रंथी का कॅन्सर या और कोई वजह हो सकती है|
खून के कॅन्सर के लक्षण
  • खून के कॅन्सर के कारण बदनमें जगह जगह पर रक्तस्त्राव होता है, जैसे की मसुडोंसे, त्वचा के निचे, खॉंसी या उल्टी में खून हो| ऐसे मरीज को काफी थकान और निस्तेजता होती है, गर्दन तथा जांघ और बगलमें गिल्टीयॉं आती है|
  • समय बुखार और खॉंसी चलती है| इसका कारण प्रतिरोध या रोगक्षमता घटनेसे होनेवाले संक्रमण है|
सुझाव
  • धूम्रपान यह एक घातक कॅन्सरजनक आदत है| इससे खुद का और परिवार का भी बडा नुकसान होता है|
  • कॅन्सर जितना जल्दी पहचाने उतना इलाज जादा आसान होता है| इसलिये वयस्कोंमे कॅन्सर के लक्षण हमेशा ध्यानमें होने चाहिये|
  • कोई आशंका हो तो डॉक्टरसे मिले|
  • डॉक्टरी सलाह के अनुसार उचित समय कॅन्सर के लिये अपनी टेस्ट करा ले|
  • कॅन्सर का इलाज खर्चिला होता है| हो सके तो मेडिकल इन्शुरन्स पहलेसे होना फायदेमंद है|
  • पुरुषोंने स्नान के समय शिश्नमुंड हररोज साबुन पानीसे साफ करना जरुरी है| अन्यथा यहॉं जमनेवाली सफेद परत कॅन्सरजनक विषाणूओंको बढावा देती है| सुन्नत करनेसे यह समस्या सदा के लिये हल होती है| इसी से औरत का गर्भाशय ग्रीवाका कॅन्सर भी टल सकता है| मुस्लिम समुदायमें सुन्नत के कारण स्त्री-पुरुष प्रजनन संस्थानके कॅन्सर काफी कम हुआ करते है|

 

डॉ. शाम अष्टेकर २१, चेरी हिल सोसायटी, पाईपलाईन रोड, आनंदवल्ली, गंगापूर रोड, नाशिक ४२२ ०१३. महाराष्ट्र, भारत

message-icon shyamashtekar@yahoo.com     ashtekar.shyam@gmail.com     bharatswasthya@gmail.com

© 2009 Bharat Swasthya | All Rights Reserved.