Sterility अपत्यहीनता / बन्ध्यता परिवार नियोजन
बन्ध्यता (बाँझपन) के कारण बच्चा न होना

करीब 10 से 20 प्रतिशत जोड़ों को बन्ध्यता की समस्या होती है। बच्चा न होने का कारण पुरुष या महिला किसी में भी कुछ कमी होना हो सकता है। परन्तु इसके लिए हमेशा महिला को ही ज़िम्मेदार ठहराया जाता है और उस पर लाँछन लगाए जाते हैं। कभी-कभी बिना सोचे समझे पुरुष की दोबारा शादी कर दी जाती है। असल में इसमें किसी का दोष न मानकर इलाज करे तो बेहतर होगा।

पुरुषों में बन्ध्यता के कारण

1. बहुत कम शुक्राणु होना या शुक्राणु न होना, सबसे आम कारण है। इसके कई कारण हो सकते हैं:

  • शुक्राणु नली का बन्द होना।
  • शुक्राणु न बन रहे हों।
  • कम शुक्राणु बन रहे हों।
  • शुक्राणु हिल ना पा रहे हों।

2. कभी-कभी लिंग के उद्दिपन न हो पाने या वीर्य न निकल पाने के कारण होता है।
3. सम्भोग के बारे में सही जानकारी न होने से।
सिर्फ विशेषज्ञ ही तय कर सकते हैं कि कारण क्या है और क्या उपचार होना चाहिए। इनमें से कुछ कारणों का इलाज आसानी से हो सकता है।

महिलाओं में बन्ध्यता के कारण
  • डिम्बवाही नली का बन्द होना।
  • गर्भाशय या गर्भाशय की अन्दरूनी त्वचा में जन्मजात गड़बड़ी
  • बच्चादानी का मुँह याने ग्रीवा या श्लेष्मा की बीमारियाँ।
  • योनि की समस्याएँ और गड़बड़ियाँ।
  • बच्चादानी का मुँह का छेद का साबुत होना जिससे शुक्राणुओं के अन्दर जाने में मुश्किल होती है।
  • सम्भोग से डरना या मना करना। कभी-कभी पहले हुए किसी बुरे अनुभव के कारण ऐसा होता है।
  • प्रजनन अंगों का संक्रमण सबसे आम कारण है। यह संक्रमण यौन रोगों (पुरुषों और महिलाओं के) तपेदिक, गर्भनिरोधकों से हुए संक्रमण और गर्भपात या प्रसव से हुई छूत के कारण हो जाती है।

इस तरह किसी जोड़े की बन्ध्यता के कई कारण हो सकते हैं। डॉक्टर तक के लिए असली स्थिति का पता लगाना मुश्किल होता है। बन्ध्यता के इलाज के लिए समय, संवेदनशीलता और आपसी विश्वास की ज़रूरत होती है।

कारण पता करना
sonography check

sonography

बन्ध्यता में सोनोग्राफी जाँच महत्वपूर्ण है।

सबसे पहले वीर्य की जाँच की जानी चाहिए। यह सबसे ज्यादा महत्वपूर्ण भी है और आसान भी। वीर्य में शुक्राणु ओं की संख्या, गति, और आकार की जाँच की जाती है। वीर्य के नमूने हस्तमैथुन से लिए जाते हैं। औरतों में शारीरिक जाँच में अन्य यौन लक्षणों की जाँच भी की जाती है। जैसे कि शरीर के बाल, छातियों का उभार, अन्दरूनी जाँच और अन्य चिकित्सीय टेस्ट। नलियों की जाँच के लिए खास तरह के टेस्ट भी उपलब्ध हैं।

 

डॉ. शाम अष्टेकर २१, चेरी हिल सोसायटी, पाईपलाईन रोड, आनंदवल्ली, गंगापूर रोड, नाशिक ४२२ ०१३. महाराष्ट्र, भारत

message-icon shyamashtekar@yahoo.com     ashtekar.shyam@gmail.com     bharatswasthya@gmail.com

© 2009 Bharat Swasthya | All Rights Reserved.